दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित एक्टर डायरेक्टर मनोज कुमार का निधन | मनोज कुमार के भारत कुमार बनने की कहानी
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित एक्टर डायरेक्टर मनोज कुमार का निधन | मनोज कुमार के भारत कुमार बनने की कहानी
विख्यात अभिनेता मनोज कुमार का 04 अप्रैल 2025 की सुबह 03:30 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया | मनोज कुमार अपनी देश प्रेम पर आधारित फिल्मों में उत्कृष्ठ अभिनय के लिए मशहूर हुए थे जिनमें “क्रांति “,“शहीद”,”उपकार”,”पूरब और पश्चिम” आदि फिल्में शामिल हैं|
मनोज कुमार का जन्म :-
मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को ब्रिटिश शासित भारत के एबटाबाद (अभी पाकिस्तान में है ) में हुआ था ,उनके पिता का नाम चंद्र स्वामी तथा माता का नाम सुशीला देवी था | भारत के विभाजन के बाद उनका परिवार राजस्थान के हनुमानगढ़ में रहने आ गया था |उनका जन्म का नाम हरीकृष्ण गिरी गोस्वामी था , वे बचपन से ही दिलीप कुमार , अशोक कुमार और कामिनी कौशल के प्रशंसक थे | दिलीप कुमार की एक फिल्म शबनम में उनके रोल का नाम दिलीप कुमार था जिसको देखते हुए हरीकृष्ण गिरी गोस्वामी ने अपना नाम मनोज कुमार रख लिया |
अभिनय जीवन (उन्हें क्यों भारत कुमार कहा गया ) :-
मनोज कुमार जी की पहली फिल्म फैशन थी जो 1957 में रिलीज हुई थी |इसके बाद मनोज कुमार जी ने केई फिल्मों में काम किया लेकिन 1965 में आई फिल्म शहीद ने उनके अभिनय को चार चाँद लगा दिए |भारत पाकिस्तान युद्ध के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के कहने पर उन्होंने 1967 में अपने निर्देशन में उपकार फिल्म बनाई जो हिट रही |इस फिल्म के गाने जैसे की “ मेरे देश की धरती”, “ दीवानों से ये मत पूछो” और “कसमें वादे प्यार वफ़ा” आदि आज भी नया सा अनुभव देते हैं | इसके अलावा “पूरब और पश्चिम”,”क्रांति” आदि फिल्मों के कारण उनकी राष्ट्रवादी भावना प्रकट हुई , उन्होंने “रोटी कपड़ा और मकान”,”शोर” जैसी सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर फिल्में भी बनाईं | इसी तरह की देश प्रेम और राष्ट्रवादी भावनाओं से सरावोर फिल्मों के कारण उन्हें “भारत कुमार” कहा गया | 2015 में मनोज कुमार के आजीवन योगदान के लिए उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
मनोज कुमार को 1992 में पद्मश्री ,सर्वश्रेष्ठ अभिनय और निर्देशन के लिए कई बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन पुरस्कार तथा फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त किए |
Please Share :-
टिप्पणियाँ